menu

Hero Banner

रूणिचा धाम

दर्शन, मेला और यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी
कैसे पहुंचें रामदेवरा दर्शन मेला 2026 दर्शनीय स्थल

रामदेवरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलो के रास्ते

रामदेवरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलो तक पहुँचने के मार्ग की सम्पूर्ण जानकारी

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा बाबा रामदेव जी की पावन तपोभूमि है। यहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रामदेवरा में मंदिर के अलावा कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मौजूद हैं जहाँ श्रद्धालु दर्शन एवं भ्रमण करते हैं।

1. बाबा रामदेव जी मंदिर

रामदेवरा का मुख्य आकर्षण बाबा रामदेव जी का भव्य मंदिर है। यह मंदिर रामदेवरा रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहाँ बाबा की समाधि के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं।

रास्ता : रामदेवरा रेलवे स्टेशन → मुख्य बाजार → बाबा रामदेव जी मंदिर

2. रुणिचा कुआँ

रुणिचा कुआँ धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। श्रद्धालु यहाँ पवित्र जल के दर्शन करते हैं। यह स्थान मंदिर क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित है।

रास्ता : बाबा रामदेव मंदिर → रेल्वे स्टेशन रोड़ → रुणिचा कुआँ

3. परचा बावड़ी

परचा बावड़ी बाबा रामदेव जी के चमत्कारों से जुड़ी ऐतिहासिक जगह मानी जाती है। यहाँ श्रद्धालु आस्था के साथ दर्शन करने पहुँचते हैं।

रास्ता : मुख्य मंदिर मार्ग → मुख्य दरवाजे से निकलते दाहिने तरफ → परचा बावड़ी

4. डालीबाई मंदिर

डालीबाई मंदिर बाबा रामदेव जी की परम भक्त डालीबाई को समर्पित है। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

रास्ता : रामदेव मंदिर से सिहड़ा रोड़ पर जालोखा 3KM → डालीबाई मंदिर

5. पंच पीपली

पंच पीपली रामदेवरा का धार्मिक एवं शांत स्थल माना जाता है। यहाँ श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते हैं।

रास्ता : मंदिर मार्ग से विरमदेवरा होते हुऐ → पंच पीपली

6. पेनोरमा

रामदेवरा पेनोरमा में बाबा रामदेव जी के जीवन से जुड़ी झांकियाँ एवं धार्मिक इतिहास दर्शाया गया है। यह स्थान पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

रास्ता : मुख्य बाजार से → पोकरण रोड पर पेनोरमा

7. भैरव गुफा

भैरव गुफा रामदेवरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह स्थान प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है।

रास्ता : रामदेवरा से पोकरण होते हुऐ → भैरव गुफा

रामदेवरा यात्रा के मुख्य आकर्षण

  • बाबा रामदेव जी के पावन दर्शन
  • ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल
  • परिवार सहित घूमने योग्य स्थान
  • आध्यात्मिक एवं शांत वातावरण
  • राजस्थान की संस्कृति एवं आस्था का अनुभव
स्थान : रामदेवरा, जिला जैसलमेर, राजस्थान
#रामदेवरा #बाबारामदेव #रामदेवजीमंदिर #रुणिचाकुआँ #परचाबावड़ी #डालीबाई #भैरवगुफा #Ramdevra #RajasthanTourism

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.