menu

Hero Banner

रूणिचा धाम

दर्शन, मेला और यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी
कैसे पहुंचें रामदेवरा दर्शन मेला 2026 दर्शनीय स्थल

बाबा रामदेवजी का पेनोरमा, रामदेवरा | सम्पूर्ण जानकारी

बाबा रामदेवजी का पैनोरमा, रामदेवरा

राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेवजी का पैनोरमा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहाँ बाबा रामदेव जी के जीवन से जुड़ी झांकियाँ, इतिहास एवं धार्मिक घटनाओं को सुंदर चित्रण दर्शाया गया है।

पैनोरमा में बाबा रामदेव जी के चमत्कार, लोककल्याण कार्य एवं भक्तों के प्रति उनकी आस्था को चित्रों एवं प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह स्थान धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भी श्रेष्ठ है।

पैनोरमा कहाँ स्थित है?

बाबा रामदेव जी का पैनोरमा रामदेवरा मुख्य मंदिर क्षेत्र के निकट स्थित है। यह स्थान मुख्य बाजार होते हुऐ पोकरण सड़क मार्ग पर प्रवेश द्वार से पहले है!

दूरी : बाबा रामदेव जी मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर
रास्ता : मुख्य मंदिर मार्ग → रामदेवरा बाजार → पोकरण रोड़ पर पैनोरमा स्थल

पैनोरमा के मुख्य आकर्षण

  • बाबा रामदेव जी के जीवन की झांकियाँ
  • धार्मिक एवं ऐतिहासिक जानकारी
  • परिवार सहित घूमने योग्य स्थान
  • राजस्थानी संस्कृति एवं कला का प्रदर्शन
  • श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

घूमने का उचित समय

रामदेवरा भादवा मैले के समय एंव प्रतिमाह शुक्ल पक्ष द्वितीया को यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो आप पंचमी या अन्य किसी दिन का चयन कर सकते है!

स्थान : रामदेवरा, जिला जैसलमेर, राजस्थान
#रामदेवरा #पैनोरमा #बाबारामदेवजी #Ramdevra #Panorama #RajasthanTourism

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.